फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना : दो दिन मंडी समिति में नहीं होगा किसी भी तरह का कारोबार

विज्ञापन
मंडी समिति का गेट । फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। चार जून को मंडी समिति में मतगणना होगी। इसको लेकर मंडी समिति को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। उपनिदेशक मंडी समिति ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। निर्देश हैं कि मतगणना को देखते हुए तीन जून दोपहर 12 बजे से चार जून मतगणना समाप्त होने तक मंडी पूर्ण रूप से बंद रहेगी। यहां पर किसी भी तरह का कोई भी कारोबार नहीं होगा।
विज्ञापन

मतदान के बाद ईवीएम को मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया था। समय-समय पर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह भी स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण करते हैं। अब चार जून को मतगणना होगी। इसकी तैयारी चल रही है। मतगणना कार्य को देखते हुए मंडी के सभापति की ओर से सचिव को निर्देश दिए गए हैं।
इसमें कहा गया है मंडी में मतगणना को देखते हुए किसी प्रकार का कोई कारोबार नहीं कराया जाएगा। मंडी को बंद रखा जाए। सभापति की ओर से मिले निर्देश के तहत सचिव ने मंडी के सभी व्यापारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि मतगणना को लेकर मंडी में तीन जून को दोपहर 12 बजे के बाद से चार जून मतगणना समाप्त होने तक किसी प्रकार का कोई कारोबार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी पूर्ण रूप से बंद रखी जाएगी। उन्होंने किसानों से भी इन दिनों में मंडी में अपना कृषि उत्पाद न लाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें