फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंचायत उप चुनाव की मतगणना आज, सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से ब्लाॅक सभागार में होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रधान पद की मतगणना चार टेबलों पर जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों की गणना एक-एक टेबल पर होगी। प्रधान पद प्रत्याशी के चार तो क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक-एक मतगणना एजेंट ही परिसर में जा सकेंगे।
विज्ञापन


शेरपुरकलां में प्रधान पद के लिए जाने आलम, शबीना बी, सीमा खातून, सीमा बेगम, क्षेत्र पंचायत चुनाव में वार्ड 190 में अंशुमान दीक्षित, नीतू वाजपेयी और वार्ड 202 में रामकृष्ण, राममिलन और विश्वनाथ चुनाव मैदा में हैं।
शेरपुरकलां में प्रधान पद के लिए 12925 में 6938 मतदाताओं, वार्ड 190 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1512 में 11960 मतदाताओं, वार्ड 202 में 15550 में 892 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी / जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से ब्लाॅक सभागार में होगी। प्रधान पद की मतगणना चार टेबलों पर जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना एक-एक टेबल पर होगी। मतगणना एजेंटों को पास जारी कर दिए गए हैं। बगैर प्रवेश पास और अनाधिकृत लोग परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें