फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना : 29 को दिया जाएगा पहला प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मतगणना स्थल पर होने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों ने जानकारी ली। साथ ही सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 29 एवं दूसरा 30 मई को कराया जाएगा। प्रथम रैंडमाइजेशन 27 और दूसरा मतगणना आरंभ होने से 24 घंटे पूर्व एवं तृतीय रैंडमाइजेशन मतगणना की तिथि को सुबह पांच बजे किया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंडी समिति स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। मतगणना के दिन कार्मिकों / मतगणना एजेंटो आदि को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन 10 मेडिकल टीमें तथा चार एंबुलेंस रहेंगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग की ओर से बताया गया मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, टेंट, फर्नीचर, साउंड, प्रकाश एवं विद्युत और जनरेटर व्यवस्था विधानसभा वार रहेगी। 31 टैंकों से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी एवं आठ मोबाइल शौचालय भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें