पीलीभीत/ जहानाबाद। मकान पर कब्जा करने की नीयत से युवक ने अपने अन्य साथियों की मदद से पति-पत्नी को घर के अंदर बंद कर दिया। युवक के भाई ने मामले की शिकायत जहानाबाद पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बाकरगंज के रहने वाले मकसूद अली पुत्र सफदर अली ने बताया कि जहानाबाद के रिछा तिराहे पर मकान व दुकानें है। इसमें वह और उसका भाई साथ रहते है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे जहानाबाद देहात देवीपुरा के रहने वाला युवक अपने 15-20 साथियों के साथ वहां आया और उनके मकान व दुकान में ताला डाल दिया।
उक्त लोगों ने उसके भाई भूरा उर्फ मोहम्मद अली व उनकी पत्नी फरजाना को जान से मारने के इरादे से बंद कर दिया। सभी दबंग तमंचे व अन्य हथियार लहराते हुए पीड़ित लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। युवक ने मामलेे की शिकायत जहानाबाद पुलिस से की है। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।