फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर के बीडीओ और एक महिला सिपाही समेत 27 और हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर के बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) और एक महिला सिपाही समेत पूरे जनपद में 27 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। अन्य संक्रमितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एंटीजन किट से हुई जांच में पूरनपुर के बीडीओ और बीसलपुर थाने की एक महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकली। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनके अलावा शहर और अमरिया में तीन-तीन, बरखेड़ा में दो, पूरनपुर के कसगंजा में नौ, माधोटांडा में दो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बीसलपुर में रिछोला सबलपुर गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। सोमवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पूरनपुर के घुघंचाई में दो, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के रूपपुर कमालू और बिलसंडा के दो कमला पार्क वार्ड नंबर नौ में एक कोरोना संक्रमित निकला। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से बीसलपुर में एक, शहर में लक्ष्मी टॉकीज के पास और मोहल्ला साहूकारा के पास एक कोरोना पॉजिटिव और मिला है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें