फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से पाइपर और तिरपाल चुराकर सेवानिवृत कर्मचारी ने बना लिया शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मंडी समिति का एक सेवानिवृत कर्मचारी मंडी समिति से लोहे के पाइप और सात तिरपाल चोरी कर ले गया। एडीएम के निर्देश पर तहसीलदार की अगुवाई में टीम ने छापा मारकर चोरी किए गए सामान को सेवानिवृत कर्मचारी के फार्म हाउस (घर) से बरामद कर लिया। इसके बाद उन्होंने मंडी सहायक (क्लर्क) की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

मोहल्ला जायसवाल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति मंडी समिति का सेवानिवृत कर्मचारी है। तहसीलदार विजय त्रिवेदी ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारी का चंदिया हजारा में कृषि फार्म है। मंडी समिति से बीते दिनों लोहे के पाइप और तिरपाल चोरी हो गए थे। इसे लेकर जानकारी की गई तो सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा चोरी करने का पता लगा। यह भी जानकारी मिली कि उसके फार्म हाउस पर लोहे के पाइप एंगिल के रूप में इस्तेमाल करके उस पर तिरपाल डालकर शेड तैयार कर लिया। आला अफसरों तक मामला पहुंचा तो कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल सिंह के निर्देश पर तहसीलदार विजय त्रिवेदी, मंडी समिति सचिव विजिन वालियान, मंडी सहायक मनीष अग्रवाल, संजय कुमार ने सेवानिवृत कर्मचारी के फार्म हाउस पर छापा मारा। यहां से मंडी समिति से चोरी हुए लोह के 15 पाइप, 11 तिरपाल बरामद हुए। उन्हें कब्जे में ले लिया है। मंडी सचिव ने बताया कि तहसीलदार के निर्देश पर मंडी सहायक मनीष अग्रवाल की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल एसके सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारी कालिका प्रसाद पर रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें