फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिपाही और महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत 50 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दो सिपाही और एक महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत 50 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिला स्वास्थ्य कर्मी को होम आइसोलेट कर दिया है। जबकि सिपाहियों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अन्य संक्रमितों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ से लैब की जांच रिपोर्ट में न्यूरिया थाने और पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाहियों समेत और जिला अस्पताल की एनआरसी में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके अलावा लैब की जांच रिपोर्ट में मोहल्ला तखान में एक, पकड़िया नौगंवा में दो, खुशीमल, मोहल्ला थान सिंह, तुलाराम में एक-एक, मरौरी ब्लॉक के गांव खाग, मेथी, मोहल्ला यार खां में एक-एक, गौहर, उलेतापुर में दो समेत लैब से 17 कोरोना पॉजिटिव केस मिले।
एंटीजन किट से हुई जांच में शहर में इनायतगंज और चपरासी कॉलोनी में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पूरनपुर में एंटीजन किट से जांच में किराना व्यापारी, उसकी पत्नी, चीनी मिल कर्मचारी समेत 13 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि बीसलपुर में मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली, काशी बिहार, अमृताखासा और दुर्गाप्रसाद में एक-एक, ग्यासपुर में दो, गांव कासिमपुर के तीन, गांव परसिया के दो, बरखेड़ा में दो, न्यूरिया चार और मझोला कस्बे के गिधौर में एक कोरोना पॉजिटिव निकला है। पूरे दिन में 50 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें