फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित नर्स के परिवार के चार सदस्यों समेत सात कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमित नर्स के परिवार के चार सदस्य और पड़ोसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं रूस से लौटे संक्रमित युवक के दो भाई भी पॉजिटिव निकले। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 150 और एक्टिव 46 केस हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वशीर खां, साहूकारा, भूरे खां, मोहतसिम खां, आसफजान, कबीर खां, कांशीराम कॉलोनी, फीलखाना, बरहा कॉलोनी, सिविल लाइन साउथ आदि में मरीज पहले ही मिल चुके थे। अब नई बस्ती में भी एक परिवार के पांच समेत छह लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बिना किसी ट्रैवेल हिस्ट्री के संक्रमित मिलना सामुदायिक संक्रमण के संकेत हैं। संक्रमण के सोर्स तक पहुंचने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम है।
शहर के मोहल्ला नई बस्ती की रहने वाली एक महिला गजरौला पीएचसी में संविदा पर स्टॉफ नर्स के पद पर कार्यरत है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल यूनिट टीम ने 28 जून को उसका रैंडम सैंपल लिया था। 30 जून को आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में स्टाफ नर्स पॉजिटिव निकली थी। इसके बाद उसे कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया था। साथ ही उसके परिवार और संपर्क में आने वालों की एक जुलाई को सैंपलिंग कराई गई थी। सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। चार जुलाई को आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित नर्स का पति, बेटी, बेटा, ससुर और पड़ोस में रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन

उधर, बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी युवक 23 जून को रूस से लौटे था। वह मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। 30 जून को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मेडिकल स्टूडेंट को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके परिवार के सदस्यों के एक जुलाई को सैंपल लिए गए थे। अब उसके दो भाई कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दोनों संक्रमित भाइयों का कहना है कि वह अलग मकान में रहते हैं। संक्रमित भाई से मुलाकात नहीं हुई थी। अब इन सभी के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।
सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अब उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके को भी सैनिटाइज कराया जाएगा। - सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें