फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से नौ साल की बेटी भी हुई कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संक्रमित मां के संपर्क में आने से नौ साल की बेटी भी कोरोना संक्रमित हो गई। महिला पांच दिन पहले दिल्ली से राजीव कॉलोनी में अपने बहनोई के घर आई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची को भी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक की राजीव कॉलोनी में 16 जून को एक महिला दिल्ली से अपने परिवार के साथ बहनोई के घर आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 17 जून को उसका सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। 20 जून को आई जांच रिपेार्ट में महिला के पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। इसके साथ ही परिवार के सात लोग भी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किए गए थे। संक्रमित महिला का अभी कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरी ओर बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित महिला की नौ साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित बच्ची को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि इसमें इनके साथी अन्य छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमित बच्ची को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां बेेटी का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें