फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दाढ़ी बनवाकर शादी में पहुंचा, दूसरा संक्रमित बाजार में घूमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कस्बे में एक साथ तीन कारोना संक्रमित मिलने के बाद लोग दहशत में हैं। रामलीला मेला मैदान में कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी फैलते ही दुकान लगाए व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदारों ने अपने फड़ समेट लिए। कोरोना संक्रमित मिले प्रवासियों में से एक ने बुधवार को मोहल्ला में नाई की दुकान जाकर दाड़ी बनवाई थी और फिर रिश्तेदारी में हुए एक शादी समारोह में भी शामिल हुआ।
विज्ञापन

एक दूसरे संक्रमित के बारे में भी चौकाने वाली बात सामने आई। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के इस संक्रमित प्रवासी की जांच रिपोर्ट आने के बाद जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल कर उसके बारे में जानकारी की तो पता लगा वह बाजार में सामान की खरीददारी करने गया है। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, नगरपालिका ईओ आरके भार्गव, चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर ने तीनों कोरोना संक्रमितों को एंबुलेंस न आने तक घरों में रहने की चेतावनी दी। अपराह्न चार बजे तीनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल ले जाया गया, जबकि इनके संपर्क में आने वाले 30 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें