फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर के संक्रमित की पत्नी और दो बेटी भी कोरोना के जाल में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार शाम आई सैंपलों की रिपोर्ट में पांच नए मरीज सामने आए। इनमें पांच दिन पहले बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी में संक्रमित मिले युवक की पत्नी और दो बेटी शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य मरीज मझोला कस्बे की चीनी मिल कॉलोनी के रहने वाले हैं। रिपोर्ट आने के बाद पांचों को कोविड अस्पताल भर्ती कराने को टीमें रवाना कर दी गईं। इसी के साथ जनपद में संक्रमितों की संख्या 112 और एक्टिव केस फिर से 42 हो गए हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी का एक मजदूर 13 जून को दिल्ली से रोडवेज बस से घर लौटा था। 16 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लिया था। 19 जृन को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका अब भी इलाज चल रहा है। संक्रमित के परिवार वालों और संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेकर अग्रवाल सभा भवन में क्वारंटीन किया गया था। सभी के सैंपल भी जांच को भेजे गए। मंगलवार शाम को रिपोर्ट आने पर संक्रमित की 34 वर्षीय पत्नी, 15 और 13 वर्ष की दो बेटियां भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं। परिवार के तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। संक्रमित तीनों परिजन को कोविड अस्पताल भर्ती कराने को टीमें लगा दी गई हैं। इनके संपर्क में आने वालों का भी पता लगाया जा रहा है।
उधर, दो अन्य संक्रमित मझोला कस्बे के वार्ड नंबर की तीन चीनी मिल कॉलोनी के रहने वाले हैं। इसमें एक 52 वर्षीय बुजुर्ग तो दूसरा 25 वर्षीय विवाहिता है। इनकी कोई यात्रा इतिहास नहीं हैं। 21 जून को दोनों का स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल यूनिट द्वारा रैंडम सैंपल लिया गया था। इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराने को टीमें रवाना हो गईं। इलाके को सील कर सैनिटाइज करने के लिए भी टीम भेज दी गई है। संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। दोनों किसके संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुए, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। साथ ही कॉलोनी के अन्य लोगों को भी संक्रमण का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

बीसलुपर के संक्रमित युवक की पत्नी और दो बेटियां जोकि पहले से क्वारंटीन हैं, कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। इसके अलावा दो अन्य केस मझोला कस्बे से सामने आए हैं। सभी को कोविड अस्पताल भर्ती कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें