फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की, हंगामा हुआ

विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लाइन में खड़े लोग। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। यहां सीएचसी में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोगों ने लाइन से हटकर कक्ष में घुसने की कोशिश की, जिससे कई बार हंगामा हुआ। बाद में आए लोगों के बीच में घुसने से धक्का-मुक्की भी हुई। वहां ड्यूटी पर मौजूद होमगार्डों ने बमुश्किल लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पूरनपुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को सीएचसी सहित 41 स्थानों पर वैक्सीनेशन कराया गया। सीएचसी में टीकाकरण के लिए महिला और पुरुषों की जबरदस्त भीड़ रही। सीएचसी में भू-तल पर पुरुषों और पहली मंजिल पर महिलाओं का टीकाकरण किया गया। भीड़ के चलते वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को लाइन में खड़ा करना पड़ा। बाद में आने वाले कुछ लोगों ने लाइन के बीच में घुसने की कोशिश की, जिससे कई बार धक्का मुक्की हुई। बगैर कतार में लगे कुछ लोगों के कक्ष में घुसने की कोशिश करने पर लोगों ने कई बार हंगामा किया। हंगामा कर रहे महिला, पुरुषों को ड्यूटी पर लगाए गए होमगार्डों ने समझाकर बमुश्किल शांत किया।
सीएचसी के अलावा नगर के एक बारात घर सहित क्षेत्र के 40 स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ। गांव दिलावरपुर में दो पक्षों के बीच स्थान को लेकर विवाद के हालात होने की वजह से करीब दो घंटे तक टीकाकरण रुका रहा। दरअसल गांव में पहले एक टीम भेजी गई। टीम ने बाजार परिसर में वैक्सीनेशन शुरू किया। गांव के कई लोगों ने बाजार परिसर में जाकर टीका लगवाने से इनकार कर दिया। इस पर गांव में दूसरी टीम भेजी गई। दूसरी टीम ने वहां के परिषदीय स्कूल में टीकाकरण किया।
विज्ञापन

सीएचसी में टीकाकरण कराने वालों की भीड़ के चलते होमगार्डों की ड्यूटी लगी थी। मगर भारी भीड़ में जल्दी टीका लगवाने को लेकर धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ होगा। गांव दिलावरपुर में लोगों के विरोध करने की जानकारी मिलने पर दूसरी टीम भेजकर टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन

- डॉ. प्रेम सिंह राजपूत, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें