फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, अस्थाई जेल के बंदी समेत 38 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण से पूरनपुर क्षेत्र की एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में एक बंदी समेत 38 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब मरने वालों की संख्या अब मरने वालों की संख्या 262 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1006 है। इसमें ग्रामीण इलाकों में 861 और शहर के 145 मरीज हैं।वहीं शुरुआत से अब तक 9167 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र के गांव रम्पुरे फकीरे की रहने वाली एक महिला सप्ताह भर से कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसकी शुक्रवार सुबह कोरोना से मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। टीम ने उसका कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार कराया। इसके अलावा लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में अस्थायी जेल में बंद एक बंदी कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिससे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा रिपोर्ट में जिला अस्पताल कैंपस का एक कर्मचारी, आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन नार्थ, सीएमओ आवास के पीछे, पैनिया, शिवनगर, तेजनगर जहानाबाद में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला। बीसलपुर में तीन, मरौरी में एक, बिलसंडा सात, बरखेड़ा में एक, अमरिया में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बॉर्डर सैंपलिंग में सात लोग और भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया है। साथ ही सैंपलिंग भी कराई जा रही है। संक्रमितों को ट्रेस कर उन्हें लक्षण के आधार पर कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट किया है।
बुखार से पूर्व प्रधान की मौत
बीसलपुर। गांव पुरैना के पूर्व प्रधान 85 वर्षीय गयादीन मौर्य को चार दिन पहले बुखार आया था। एक निजी चिकित्सक से दवा लेकर परिवार घर पर ही इलाज करा रहा था। बृहस्पतिवार रात उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शनिवार को टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें