फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, स्वास्थ्य कर्मी समेत 55 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। वहीं लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मियों समेत 55 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब मरने वालों की संख्या 261 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1148 है। इसके अलावा शुरुआत से अब तक 9105 लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर स्थित खमरिया पुल गांव की रहने वाली एक 56 वर्षीय महिला को दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकली थी। रिपोर्ट आने के बाद उसे जिला महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में बने कोविड अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार को उसकी कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया है। परिवार वालों की भी सैंपलिंग कराकर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला बागगुलशेर खां के रहने वाले एक स्वास्थ्य कर्मी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें टीम ने होम आइसोलेट किया है। इसके अलावा मोहल्ला बेनी चौधरी, जिला अस्पताल कैंपस, वसुंधरा कॉलोनी, मुड़िया रामकिशन, एसएसबी डीआईजी कार्यालय, सुरभि कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, भूरे खां, शेर मोहम्मद, पुलिस लाइन समेत 13 लोग संक्रमित मिले। पूरनपुर में तीन , मरौरी में दो, ललौरीखेड़ा में चार, बीसलपुर में 22, बिलसंडा में तीन, बरखेड़ा में दो, अमरिया में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा बॉर्डर सैंपलिंग में पांच लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही परिवार वालों की सैंपलिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें