फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए भी ऑनलाइन करना होंगी बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लगाई जा रही वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर लोगों के बीच असमंजस के बीच स्थिति बनी हुई है। ऐसे में शासन ने गाइडलाइन जारी करते हुए बताया है कि अब दूसरी डोज लगवाने के लिए उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण कर दोबारा से अपनी डोज बुक करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें दूसरी डोज का टीका लग सकेगा।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन का ग्राफ लगातार कम होता जा रहा है। ऑफलाइन प्रक्रिया बंद होने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। शासन ने अब वैक्सीनेशन में फिर से बदलाव किया है। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक अब कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज का समय 12 से 18 सप्ताह के अंतराल पर लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अब पहली डोज लगवाने के बाद अब दूसरी डोज लगवाने के लिए भी उन्हें कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप से दूसरी डोज के लिए भी अप्वाइटमेंट लेना होगा। अगर कोई व्यक्ति पहली डोज लगवाने के बाद 84 दिन से कम टाइम में दूसरी डोज की बुकिंग करता है, तो बुकिंग नहीं मिलेगी। इतना जरूर है जिन लोगों ने पहले से दूसरी डोज पहले से बुक कर चुके है, उन्हें निरस्त नहीं किया जाएगा। सिर्फ टाइम के अनुसार ही दूसरी डोज लगेगी। यह व्यवस्था सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन के लिए की गई है, जबकि को-वैक्सीन निर्धारित समय के आधार पर ही लगेगी। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि शासन ने कोविशील्ड वैक्सीन में बदलाव किया है। दूसरी डोज के लिए भी बुकिंग करना होगा। गाइडलाइन के तहत ही वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें