फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सप्ताह बाद खुली शराब की दुकानें, खरीदार कोविड प्रोटोकाल भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन के दौरान डेढ़ सप्ताह बाद मंगलवार को शराब की दुकानें खुली तो खरीदारों की भीड़ उमड़ी। दुकानों के बाहर लाइन लगी रही और शराब के शौकीन कोविड प्रोटोकॉल ही भूल गए। कई जगह पुलिस ने पहुंचकर सामाजिक दूरी का पालन कराने पर जोर दिया। मगर पुलिस के जाते ही सब पहले जैसा हो गया।
विज्ञापन

संक्रमण के प्रसार को देखते हुए पिछले शुक्रवार को दो दिन का लॉकडाउन शुरू किया गया था। इसके बाद लगातार इसकी अवधि बढ़ती चली गई। अब 17 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। लॉकडाउन के चलते बाजार बंद करा दिया गया था। इससे शराब की दुकानें भी बंद की गई थीं। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को लिए ही खुला रखने की छूट दी गई थी। मंगलवार को शराब की दुकानें खुलीं तो शौकीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोविड प्रोटोकाल की भी धज्जियां उड़ी। हालांकि दो घंटे बाद ही कतार कम हो गई। रोडवेज के पास शराब भट्टी पर भीड़ देख पुलिस ने फटकार लगाई। इस पर पुलिस रहने तक सामाजिक दूरी बनाई मगर बाद मेें फिर सटकर खड़े हो गए। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शासन ने सोमवार की देर शाम दूरभाष पर निर्देश दिए थे। आबकारी अधिकारी खुद के निर्देश पर दुकानों को खुलवा सकते हैं। इसी लिए दुकानों को खुलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें