फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई की बरेली में कोरोना से मौत, 64 और पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीडब्ल्यूडी में कार्यरत एक जेई की कोरोना से बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पंचायत चुनाव में मरौरी ब्लॉक में एआरओ बनाए गए थे। इसके अलावा पूरे दिन चली सैंपलिंग में 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। अब जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 271 और मरने वालों की संख्या 92 हो गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में कार्यरत जेई 45 वर्षीय को पंचायत चुनाव में मरौरी ब्लॉक के एआरओ बनाए गए थे। 15 अप्रैल को उनकी कोरोना जांच की गई थी। इसमें वह एंटीजन किट से कोरोना पॉजिटिव निकले थे। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बरेली घर भेज दिया गया था। बरेली में परिवार वालों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। संक्रमित जेई की मौत के बाद बरेली के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार कराया। वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके साथ काम करने वाले और संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग की। फिलहाल कोई भी संक्रमित नहीं निकला। इसके अलावा रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में मोहल्ला वशीर खां में रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकले। सीबीनॉट मशीन से हुई जांच में मोहल्ला पकड़िया नौगंवा में एक बुजुर्ग और अमरिया का रहने वाला एक युवक लखनऊ में कोरोना संक्रमित मिला। वहीं पूरनपुर में एंटीजन किट से सीएचसी पर कार्यरत एक फॉर्मासिस्ट, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक समेत पांच कोरोना संक्रमित निकले। वहीं रेलवे जंक्शन पर एंटीजन किट से 11 कोरोना संक्रमित निकले। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। उनके संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें