फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क भीड़ लगाई, 24 घंटे के लिए तीन दुकानों पर लगे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजार खुले तो एक बार फिर सड़कों पर लापरवाही की तस्वीर सामने आई। बाजार में दुकानदार हों या फिर ग्राहक, सभी कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते नजर आए। अधिकांश बिना मास्क के ही घूमते रहे, सामाजिक दूरी भी कहीं नजर नहीं आई। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने सख्ती करते हुए जेपी रोड पर कपड़े की तीन दुकानों को 24 घंटे के लिए बंद कराया। दूसरे दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में रविवार को दिन भर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग बिना काम के कम ही घरों से निकले थे। देर शाम जरूर कुछ चहलकदमी हो गई थी। सोमवार को जब बाजार, दफ्तर, सरकारी कार्यालय, बैंक खुले तो आवाजाही के साथ ही लापरवाही भी बढ़ गई। एक दिन पहले जागरूकता दिखाने वाले ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से परहेज करते दिखे। सामाजिक दूरी छोड़िए, मास्क लगाना भी उचित नहीं समझा। संक्रमण बढ़ने पर डीएम पुलकित खरे पहले ही अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर चुके हैं। नियम उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकान बंद कराने का निर्देश दिया जा चुका है। ऐसे में जेपी रोड पर भ्रमण करते हुए पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम की नजर कपड़े की तीन दुकानों पर पड़ी। वहां पर बिना मास्क लोगों की भीड़ लगी थी। इस पर कार्रवाई की गई। सीओ सिटी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर तीन दुकानों को 24 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के सख्त निर्देश सभी को पहले ही दिए जा चुके हैं। उल्लंघन करने पर कार्रवाई जारी रहेगी।
बिना मास्क लगाए सटकर बैठे, सात गिरफ्तार
पीलीभीत बिना मास्क और सामाजिक दूरी बनाए बिना बैठे मिले सात लोगों पर जहानाबाद पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि गांव गौनेरीदान में पुलिस गश्त करते हुए पहुंची थी। वहां सात लोग एक ही जगह पर बिना मास्क एक दूसरे से सटकर बैठे थे। सातों युवक मिसरयार खां, शहरयार खां, नवी अहमद, अब्दुल वहीद, नितिल कुमार, इकलास खां, नरेेंद्र श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। इन सभी पर निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें