फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की बरेली में मौत डॉक्टर समेत 35 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा और जहानाबाद के रहने वाले दो लोगों की बरेली में कोरोना से मौत हो गई। एक निजी डॉक्टर समेत 35 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को ट्रेस कर उन्हें होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल भर्ती कराया। इसी के साथ जिले में एक्टिव केसों की संख्या 303, जबकि मरने वालों की संख्या 91 हो गई है।
विज्ञापन

बिलसंडा के गांव चांदपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग शुगर के मरीज थे। उनका लंबे समय से शाहजहांपुर जिले के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। परिवार वालों ने बरेली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने इलाज करने से पहले उनकी कोरोना की जांच की। जांच में वह पॉजिटिव निकले। रविवार सुबह आठ बजे मौत हो गई। बरेली स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार वालों से वार्ता की तो पता चला कि संक्रमित बुजुर्ग का पूरा परिवार बरेली में शिफ्ट हो चुका है। जहानाबाद के गांव जगदीशपुर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की बरेली में कोरोना से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जब गांव में टीम पहुंची तो परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं मिला। स्वास्थ्य टीम के मुताबिक संक्रमित महिला का बेटा देहरादून में रहता है। वह कई सालों से अपनी बेटी के पास बरेली में रह रही थीं। वहीं उनका अंतिम संस्कार हुआ है। इधर, लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में सिविल लाइन, पीडीएस अस्पताल, परेवा हाउस, माधोटांडा फाटक, अशोक कॉलोनी, शारदा घर, नई बस्ती, खजुरिया नवीराम, इग्घरा, जगदीशपुर में एक-एक, बल्लभनगर कॉलोनी में चार और पूरनपुर के कढेरचौरा में दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। रविवार को एंटीजन किट से हुई जांच रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में वहां कार्यरत मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, उनकी बेटी समेत सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा शहर में कांटेक्ट ट्रेसिंग में पांच संक्रमित निकले। पूरनपुर और बिलसंडा में दो-दो कोरोना संक्रमित सामने आए। कुल 35 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
दो युवकों की कोरोना से मौत का मचा रहा शोर
बीसलपुर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर के एक युवक की तहसील रोड पर मेडिकल स्टोर की दुकान थी। परिवार के अनुसार 12 अप्रैल को वह कोरोना की चपेट में आ गया था। इधर, मोहल्ला हबीबुल्ला का एक युवक एक ईंट भट्ठे पर मजदूर था। परिवार वालों के अनुसार 13 अप्रैल को वह भी कोरोना की चपेट में आ गया था। दोनों को दिल्ली के अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को दोनों की मौत हो गई। शव शाम को घर आ गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोरोना से उनकी मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें