फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनाए गए आठ आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर गंभीर मरीजों के इलाज को जिला अस्पताल में आठ आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। यहां 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद कर दी गई है। ऐसे में सिर्फ इमरजेंसी सेवा को चालू रखा है। इधर, संक्रमण को देखते हुए सीएमएस ने वार्डों में भर्ती ऐसे मरीजों को छुट्टी दे दी, जो ठीक हो चुके हैं। सिर्फ गंभीर मरीजों को ही वार्ड में भर्ती रखा गया है। सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने बताया कि संक्रमण के चलते सभी मरीजों की जांच कराई जा रही है। ऐसे में मरीजों का इलाज करने के लिए आठ आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जहां दस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि अगर कोई गंभीर मरीज इलाज के लिए आता है, तो उसकी जांच करने के बाद आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें