फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत, केंद्रों पर टीकाकरण के लिए भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रफ्तार के साथ ही लोगों का रुझान टीकाकरण की ओर से तेजी से बढ़ा। रोजाना हजारों की संख्या में लोग अपना टीकाकरण करा रहे हैं, मगर अब वैक्सीन की किल्लत बढ़ने लगी है। कोवि शील्ड और को-वैक्सीन दोनों का ही स्टॉक कम हो गया है। शासन को भेजी गई 20 हजार की डिमांड पर भी सप्लाई सिर्फ पांच हजार वायल मिली।
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव को लेकर पूरे देश में एक साथ 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया गया था। इस दौरान पहले फेस में स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे में बुजुर्ग और चौथे में 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण चल रहा है। अब तक जनपद में स्वास्थ्य कर्मियों की बात करें तो 6980 ने पहली डोज, 5891 ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं फ्रंटलाइन वर्करों में 6674 पहली और 4927 ने दूसरी डोज का टीका लगवाया है। इसके अलावा बीमार 60 साल वाले बुजुर्गों में 53339 ने पहली और 2279 ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं चल रहे 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों में 45866 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनके अलावा इस उम्र वाले लोगों में 424 ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई है। टीकाकरण शुरू होने के बाद से अब तक जिले को 1,26,220 कोविशील्ड और 10 डोज वाली 13700 को-वैक्सीन और 20 डोज की 4620 वॉयल मिली थी। अब तक 1,28340 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान 1,31311 डोज खर्च हुई, जबकि संक्रमण की रफ्तार के चलते रोजाना औसतन तीन हजार से पांच हजार तक लोगों को वैक्सीन लग रही है। ऐसे में वैक्सीन भंडार कक्ष में मात्र वर्तमान में कोविशील्ड की 50 डोज और 4800 को-वैक्सीन शेष बची है। जबकि टीकाकरण करने वालों की बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में कई लोगों को बिना टीका लगवाए भी बूथ से वापस लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में कोविड नोडल अफसर डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि शासन को वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है। पूरी क्षमता से टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें