फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत का कर्मचारी पॉजिटिव आने पर 48 घंटे को कार्यालय हुआ सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के पॉजिटिव आने पर दफ्तर को 48 घंटे तक सील कर दिया गया है। संक्रमित के परिवार के साथ संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के वंसुधरा कॉलोनी का रहने वाला एक युवक जिला पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। 17 जुलाई को मोबाइल यूनिट टीम ने जिला पंचायत कार्यालय के स्टाफ का सैंपल लिया था। इसमें रविवार को आई जांच रिपोर्ट में वहां का कंप्यूटर ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की संक्रमित को तलाशने में जुट गई। संक्रमित के द्वारा गलत मोबाइल नंबर और पता दर्ज कराने की वजह से देर शाम तक वह ट्रेस नहीं हो सका। करीब छह बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को ट्रेस उसे कार्यालय से ले जाकर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा कार्यालय को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे को बंद कर दिया गया है। संक्रमित के परिवार वालों के साथ संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लिया जाएगा। डॉ. आर के सिंह ने बताया कि संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर कार्यालय को 48 घंटे को बंद कर दिया गया है। अन्य स्टाफ की सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें