फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित व्यापारी की इलाज के दौरान बरेली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/ पीलीभीत। रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए कैंसर पीड़ित 65 वषीय बुजुर्ग व्यापारी की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद में वैसे तो यह कोरोना से दूसरी मौत है, मगर स्वास्थ्य विभाग बीसलपुर में कॉलेज प्रवक्ता की मौत को पीलीभीत के केसों में शामिल नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार उनके परिवार के दो लोग बरेली में ले जाकर वहीं करा दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग व्यापारी की मौत की वजह कैंसर बता रहा है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग तीन साल से कैंसर पीड़ित थे। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। करीब एक माह पूर्व वह दिल्ली डॉक्टर को दिखाने के लिए भी गए थे। इधर कुछ दिन से उसकी सांस फूलना शुरू हुई तो उनके बेटे ने बरेली में एक निजी अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों केे दिखाया तो डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना जांच कराने की सलाह दी। बुजुर्ग के बेटे ने उनकी निजी लैब से कोरोना जांच कराई। उसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद बुजुर्ग को बरेली एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
इधर रविवार को जब उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें बरेली के कोविड अस्पताल के आइसोलेेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। रविवार रात अचानक उनकी हालत गंभीर होने लगी। सोमवार को 11 बजे उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने मृतक के परिवार के दो सदस्यों के साथ अपनी टीम को बरेली भेजा। वहां पीपीई पहनाकर बुजुर्ग व्यापारी का अंतिम संस्कार कराया गया। संक्रमित की मौत के बाद भी लोगों में दहशत बनी हुई है। कोरोना संक्रमित व्यापारी के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा बेटा और दो बेटियां भी है। हालांकि उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

व्यापारी को कैंसर था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई थी। कोविड की गाइड लाइन के तहत उनका अंतिम संस्कार कराया गया है। उनके परिवार के लोगों का सैंपल भी लिया गया है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें