फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंकों में दूसरे दिन भी रही हड़ताल

Fri, 25 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
सहकारी बैंकों में दूसरे दिन भी रही हड़ताल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़े नोट जमा करने की पाबंदी लगाने के विरोध में सहकारी बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल रही। स्टाफ एसोसिएशन की ओर से हुई हड़ताल में सभी कर्मचारी हुए। दो दिन की हड़ताल एवं दो दिन के अवकाश के चलते सहकारी बैंकों में चार की बंदी हो गई जिससे ग्राहक परेशान हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कोआपरेटिव बैंक इम्पलायज फेडरेशन के आहवान पर सहकारी बैंकों में हड़ताल रही। कोआपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन के तत्वावधान में बैंक कर्मी छतरी चौराहा स्थित बैंक मुख्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी की प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के मंत्री सौरभ गंगवार ने कहा कि जिला सहकारी बैंक सहित पूरे देश की सहकारी बैंकें बंद हैं। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा जिला सहकारी बैंकों में 500 व एक हजार का नोट जमा करने पर लगाई गई पाबंदी को तत्काल हटाया जाना चाहिए क्यों इससे ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 90 प्रतिशत किसान मजदूर जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों की हड़ताल से लगभग 2.50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन की हड़ताल के बाद अब शनिवार व रविवार को बैंकों की साप्ताहिक अवकाश है जिससे इन बैंकों में चार दिन की बंदी हो गई। लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शन में  भगवान सिंह, यतेंद्र सिंह, एमपी सिंह, अनिल कुमार सिंह, नरेश कुमार, राहुल गंगवार, अमर पाल, रामकरन सिंह, कुंवरसेन, अजय यादव,  भानु प्रताप सिंह, अमरपाल सिंह, श्रीराम सैनी, वीरसेन, बनवारी लाल, आरके सिंह, बाबूराम, सुनील पांडेय, पवन कुमार सहित कई बैंक कर्मी थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें