फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी के विरोध में सहकारी बैंकों में रही हड़ताल

Thu, 24 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पाबंदी के विरोध में सहकारी बैंकों में रही हड़ताल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
रिजर्व बैंक द्वारा जिला सहकारी बैंक पर बड़े नोट जमा करने की रोक लगाने से नाराज बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। इससे जिला सहकारी बैंक की सभी 15 शाखाएं बंद रही और करीब तीन करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कोआपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जिले भी की जिला सहकारी बैंकों में काम काज नहीं हुआ। बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते बैंकों में ताले पड़े रहे। सुबह छतरी चौराहा स्थित मेन ब्रांच पर सभी बैंक कर्मी एकत्र हुए और रिजर्व बैंक द्वारा जिला सहकारी बैंकों में बड़े नोट जमा करने पर रोक लगाने का विरोध जताया। बैंक कर्मियों का कहना है कि जिला सहकारी बैंक के अधिकांश ग्राहक किसान, मजदूर एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हैं और लेनदेन का सारा काम जिला सहकारी बैंकों से ही करते हैं। रिजर्व बैंक के इस आदेश से बैंक ग्राहकों को परेशान होना पड़ रह है। 
बैंक कर्मियों का कहना है कि रिजर्व बैंक ने नोट जमा करने पर रोक तो लगा दी लेकिन बैंक के ग्राहकों के लिए कोई विकल्प भी नहीं दिया जिससे वह परेशान हो रहे हैं। रिजर्व बैंक के इस आदेश के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंक कर्मियों ने नारेबाजी की और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कोआपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन के मंत्री योगेंद्र सिंह ने बताया जिले की 15 बैंकों के बंद होने से करीब डेढ़ करोड़ का क्लीरियंस और इतना इन लेनदेन प्रभावित हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, नरेश द्विवेदी, राकेश कुमार सिंह, मिथलेश कुमारी, राकेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार कुशवाह, जेपी शर्मा, सौरभ गंगवार सहित कई बैंककर्मी थे।
विज्ञापन

आज स्टाफ एसोसिएशन करेगा हड़ताल
जिला सहकारी बैंकों में बड़े नोट जमा करने से रोक लगाने के विरोध में बैंक इंपलाइज यूनियन के बाद अब शुक्रवार को बैंक स्टाफ एसोसिएशन के तत्वावधान में हड़ताल करेगा। एसोसिएशन के सौरभ गंगवार ने बताया कि किसानों के हित की लड़ाई के लिए बैंक स्टाफ ने भी पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को सभी जिला सहकारी बैंकों में हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें