फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नलों का पानी दूषित या साफ, दो विभागों के दावों में विरोधाभास

Fri, 10 Oct 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर के नलों का पानी दूषित, साफ या कुछ तत्वों की कमी की जांच में जल निगम और स्वास्थ्य विभाग के दावे अलग-अलग हैं। जल निगम को दो स्थानों पर पानी में टर्बिडिटी (गंदा पानी) मिला है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने पानी के 25 सैंपल में 18 फेल होने का दावा किया था। हकीकत क्या है कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं। लैब में क्राॅस जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव रसिया खानपुर में छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि की थी। साथ ही रिपोर्ट जारी कर 18 स्थानों पर पानी दूषित होने का दावा भी किया था। बताया था कि स्वास्थ्य टीम ने पानी के 25 सैंपल लिए। इसमें 18 फेल हो गए। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने पानी दूषित होने की बात कही थी।
बृहस्पतिवार को जल निगम की टीम ने गांव में करीब 17 स्थानों पर किट से जांच की। लैब में जांच के लिए अलग से पानी का नमूना लिया। जल निगम के माइक्रो बायोलॉजिस्ट सर्वेश कुमार के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को 30 सैंपल लिए गए। जांच में गांव में दो स्थानों के नलों के पानी मे टर्बिडिटी (गंदा पानी) का स्तर बढ़ा मिला। एक जगह आयरन मिला है। दावा किया कि इस पानी से किसी तरह की गंभीर बीमारी नहीं हो सकती। पानी उबाल का पीएं तो कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन


क्या है पानी का टर्बिडिटी (गंदा पानी) स्तर
विभाग के अनुसार पानी में टर्बिडिटी का बढ़ जाना यानी पानी का गंदा हो जाना कहा जा सकता है। यह समस्या कम गहराई वाले नलों या जल जमाव वाले स्थान पर लगे नल के पानी में हो सकती है। लंबे समय तक प्रयोग में न आने वाले नलों के पानी में भी टर्बिडिटी का स्तर बढ़ जाता है।

लैब में होगी पानी की क्रास जांच
माइक्रो बायोलॉजिस्ट ने बताया कि गांव से लिए गए पानी के नमूनों की जांच पीलीभीत लैब में भी की जाएगी। इससे पानी की स्थिति और तत्वों कमी और अधिकता स्पष्ट हो जाएगी। उनका कहना है कि पानी अगर दूषित होता तो बीमारी पहले भी फैल सकती थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच पर उन्होंने किसी तरह का सवाल उठाने से इनकार किया।

डेंगू का डंक, पेयजल के दूषित होने का दावा
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि होने की बात स्वीकारी और पेयजल पर भी सवाल खड़े कर दिए। जल निगम का दावा अलग है। पानी में कुछ तत्वों की कमी से पेट खराब या त्वचा संबंधी समस्या की बात कही जा रही है। फिलहाल दोनों विभाग एक दूसरे पर कुछ भी बोलने से बच रहे। अपने स्तर से जांच को जायजा ठहरा रहे हैं।

वर्जन
रसिया खानपुर में कई स्थानों पर पानी की किट से जांच की गई है। कुछ जगह पानी गंदा मिला है। सैंपल की क्राॅस जांच भी कराई जाएगी। ग्रामीणों को पानी उबाल कर पीने के लिए जागरूक किया गया है। मनीष गंगवार, अधिशाषी अभियंता जल निगम
वर्जन
स्वास्थ्य टीम ने पानी के 25 सैंपल लिए थे। 18 नमूने फेल हो गए। पानी दूषित मिला है। जल निगम की ओर से कराई गई जांच के बारे में जानकारी नहीं है। डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें