फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव रसिया खानपुर में बुखार से एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई आठ

Thu, 09 Oct 2025 11:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के रसिया खानपुर गांव में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार सुबह एक और महिला की मौत हो गई। उसका बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन
परवीम बेगम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर तहसील के गांव रसिया खानपुर में बुखार एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ पर पहुंच गई। गांव में करीब दो सौ लोग बुखार की चपेट हैं। छह ग्रामीणों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

 
गांव रसिया खानपुर निवासी अहमुद्दीन  चिश्ती उर्फ गामा ने बताया कि उनकी पत्नी परवीन बेगम (45) एक सप्ताह पूर्व बुखार की चपेट में आ गई थी। स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बाद जब कोई लाभ नहीं हुआ तब उन्होंने पत्नी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान परवीम बेगम की निजी अस्पताल में मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गांव के कई ग्रामीण अभी गंभीर हालत में हैं। निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें