फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अघोषित कटौती से जूझे उपभोक्ता,फाल्ट ने भी बढ़ाई बेचैनी

Sat, 05 Jul 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आघोषित बिजली कटौती और फाल्ट से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार की देर रात शुरू हुई फाल्ट के बाद दिनभर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे शेरोवाली मठिया और शाहजी मियां की मजार के पास फेस की समस्या होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। साढ़े दस बजे गुलाबी खेत के पास रखे ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से वहां करीब एक घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात 11 बजे अग्रवाल सभा की ओर कटौती की समस्या से लोग परेशान हुए। बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात करीब साढ़े 12 बजे शरीफ खां के पास रखे ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर पंचर होने से करीब एक घंटा वहां के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। करीब एक बजे नई बस्ती काला मंदिर मार्ग पर बिजली कटौती की समस्या रही। शु्क्रवार की सुबह सात बजे कांशीराम फीडर पर बिजली कटौती की समस्या रही। आठ बजे अग्रवाल सभा के पास फेस की समस्या होने से यहां लोगों दिक्कत रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में बिजली कटौती होती रही। वहीं सुबह दस बजे रामलीला टाउन नंबर वन पर फीडर में फाल्ट आने से यहां करीब एक घंटा बिजली नहीं मिल सकी।
11 बजे जोशी टोला में ज्वाला देवी मंदिर के पास बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। काले मंदिर की ओर भी फेस की समस्या रही। वहीं शहर के खुशीमल मोहल्ले में तकनीकी समस्या के चलते सुबह छह बजे से कुछ उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित रही। जो एक बजे सुचारू हो सकी। शाम चार बजे ड्रमंड कॉलेज गेट पर 11 केवीए के ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब होने से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, मधुवन कॉलोनी, सुनगढ़ी आदि इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगह दिक्कत आई। जिन्हें टीम को भेजकर सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें