फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली फॉल्ट और कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
बाजार गेट पर मौजूद उपभोक्ता। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की साईंधाम कॉलोनी में 24 घंटे और एकता नगर में करीब 12 घंटे बिजली आूपर्ति बाधित रहने पर उपभोक्ताओं ने बाजार गेट, बिजली उपकेंद्र और नकटादाना चौराहे पर जमकर हंगामा किया। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर की छोटी मार्केट में लगे हुए ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से वहां की बिजली गुल हो गई। मोहल्ला अशरफ खां में स्थित कुएं वाले ट्रांसफाॅर्मर में एक फेस न आने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सांईधाम कॉलोनी, मोहल्ला सुनगढ़ी, रामा कॉलेज मार्ग पर भी बिजली कटौती की समस्या रही। बेनहर स्कूल के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में सोमवार रात दो बार आग लग गई। जिस कारण पूरे क्षेत्र की बिजली गुल रही। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद,छोटी मार्केट,जोशीटोला,मोहल्ला साहूकारा,डोरीलाल में भी बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
मोतीराम चौराहे पर एक फेस न आने के कारण 25 घरों की आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट ठीक किया। मोहल्ला भूरे खां में स्थित ट्रांसफाॅर्मर में एक फेस न आने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। तिरूपति गोल्डन पार्क में लगे ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। उसके पास से ही 11 हजार केवी की लाइन निकल रही थी। उपभोक्ता की सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट ठीक किए। मोहल्ला फीलखना,आयकर भवन, जोशीटोला, मलिक अहमद में फेस न आने की समस्या से दो घंटे तक सप्लाई बाधित रही। चंदोई ग्राम मकसूदनगर में केबिल जल गई। इस कारण गांव में अंधेरा छा गया। काफी देर तक आपूर्ति बाधित होने से रात डेढ़ बजे उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। उपभोक्ताओं ने एकत्र होकर बाजार गेट बिजली घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद विद्युत कर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जारी रही ट्रिपिंग व कटौती
उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से पूरे शहर का हाल खराब है। मंगलवार सुबह और शाम से भी शहर के खकरा, बेनहर फीडर से जुड़े लगभग चार हजार उपभोक्ता परेशान रहे। पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली जारी रही। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रांसफाॅर्मर ओवरहीट हो रहे हैं। बंच केबलों में आग लग रही है। फॉल्ट दुरस्त करवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें