फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह कुछ देर हुई रिमझिम, फिर बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुबह होते ही आसमान पर बादल उमड़ आए। तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। ऐसे में मौसम सुहाना हो गया, लेकिन बारिश थमने और हवा गुम हो जाने के बाद पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को भी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर काले बादल उमड़ने लगे। कुछ देर बाद ही रिमझिम बारिश होने लगी। लगभग 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। हालांकि आसमान पर बादल पूरे दिन आते जाते रहे। इस दौरान उमस भरी गर्मी रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 26.8 एवं अधिकतम 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार बुधवार को भी आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें