फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाजार रोड का निर्माण शुरू, नगर पालिका ने तुड़वाए चबूतरे

विज्ञापन
पूरनपुर के बाजार रोड पर सीढ़ियां तोड़ता नगर पालिका कर्मचारी - नगर पालिका
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से तैयार चबूतरों, सीढ़ियों पर घन चलाकर तोड़ दिया। इससे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से कोतवाली होते हुए बाजार सड़क पर राधा माधव जगन्नाथ मंदिर वाली गली के समीप तक जर्जर सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई थी। सड़क पर गड्ढों को नगर पालिका की ओर से कई बार भरवाया गया। पिछले साल अक्तूबर महीने में 34 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था। तब सड़क दीपावली से पहले बनने की उम्मीद अफसर जता रहे थे, लेकिन सड़क पर बिजली के खंभों, अंडरग्राउंड पानी के पाइप पड़ने आदि को लेकर निर्माण कार्य रोक दिया गया। जगह-जगह खोद कर डाली गई सड़क पर पड़े पत्थर राहगीरों को दर्द दे रहे थे। पखवाड़ा भर पहले कोतवाली से नगर पालिका चौराहा तक जेसीबी से सड़क को खुदवाया गया था।
रविवार रात को हॉट मिक्स से सड़क का निर्माण शुरू किया गया। सीएचसी के समीप से पकड़िया चौराहा पर रात भर में सड़क बना दी गई। नवनिर्मित सड़क खराब न हो जाए। इसके लिए सोमवार को इस पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। नवनिर्मित सड़क के आगे के हिस्से को बनाने के लिए पकड़िया चौराहा से राधा माधव जगन्नाथ मंदिर वाली गली तक सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए चबूतरों, सीढ़ियों को नगर पालिका की टीम ने घन चलाकर तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ एजाज अहमद ने बताया कि सोमवार को सड़क की हद में आ रहे चबूतरों, सीढ़ियों को तुड़वाया गया। रात में फिर सड़क निर्माण होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें