फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेललाइन के दूसरी ओर शुरू हुआ ओवरब्रिज निर्माण

Sun, 04 Dec 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
ओवरब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेड़ काटने की अनुमति न मिलने से रुका था काम
विज्ञापन

नौगवां रेलवे क्रासिंग पर रेल लाइन के दूसरी ओर ओवरब्रिज निर्माण शुरू हो गया है। पेड़ काटने की अनुमति न मिलने के चलते काम रुका था। अब पर्यावरण मंत्रालय से पेड़ काटने की अनुमति मिलने पर काम शुरू हुआ है।
नौगवां रेलवे क्रासिंग पर लगभग एक वर्ष पूर्व ओवरब्रिज निर्माण शुरू हुआ था। रेल लाइन के उत्तर की ओर डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट तक आने वाले ओवरब्रिज निर्माण के लिए यहां खड़े 76 पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिली थी। सेतु निर्माण निगम ने रेल लाइन के दक्षिण की ओर कार्य प्रारंभ किया जो लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यदि पेड़ काटने की अनुमति समय से मिल जाती तो दूसरी ओर काम भी लगभग 50 प्रतिशत हो चुका होता। काफी प्रयास के बाद पर्यावरण मंत्रालय ने इस क्षेत्र में खड़े 76 पेड़ काटने की अनुमति प्रदान कर दी हैं। अनुमति आने के बाद सेतु निर्माण निगम ने रेल लाइन के उत्तर की ओर भी काम शुरू करा दिया है। निर्माण स्थल पर मौजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि ने बताया कि काम दो-तीन माह में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ काटने पर बनेगी सर्विस रोड
निर्माण क्षेत्र में आवागमन में कोई अड़चन न हो इसके लिए प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर काम शुरू करने से पहले सर्विस रोड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण क्षेत्र में पेड़ काटने के बाद जल्द ही सर्विस रोड बनाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें