जिलाध्यक्ष की अगुवाई ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
डीजल, पेट्रोल और एलपीजी के आए दिन बढ़ाए जा रहे दामों को लेकर कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार को घेरा। नकटादाना से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को प्रदेश स्तरीय आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अगुवाई में नकटादाना पर जमा हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, महंगाई आसमान छू रही है। जनता को अच्छे दिन का सपना दिखा ठगा गया है। आए दिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने कमर तोड़ दी है। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, राम नरायन सिंह, मोतीराम राजपूत, भगवत सरन गंगवार, असलम अंसारी, रफीक अंसारी, मुरारीलाल, डा. ओमप्रकाश सक्सेना, सगीर अहमद, लखवीर सिंह लक्खा, राधेश्याम सागर, दीन मोहम्मद, बदरुलहसन, विकास सागर आदि थे।