फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वोट बचाने के लिए बूथ स्तर तक संघर्ष करेंगे कांग्रेसी

Sun, 22 Nov 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक करते पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत संगठन।
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में गड़बड़ियों पर नजर रखने और हर एक वोट की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट बचाना ही देश बचाना है। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोगों के वोटों के साथ घोटाला कर रहा है। ऐसे में मतदाता सूची की दोबारा जांच जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की जांच करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर उसे उजागर करें, ताकि किसी भी मतदाता का अधिकार न छिनने पाए। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने की। इस दौरान शहर अध्यक्ष कृष्ण गंगवार, पुष्पा गंगवार, अनवर अनीस, हरीश कुमार सिंह मौर्य, रावेंद्र पासवान, प्रेम सिंह, मोहम्मद कामरान, कुंवर सेन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें