फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस..

विज्ञापन
बीसलपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते अपर आयुक्त अरुण कुमार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत/बीसलपुर/अमरिया। दावे कुछ भी हों पर जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। तहसील स्तर पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने जनता की शिकायतें आती हैं, निस्तारण के लिए निर्देश भी जारी किए जाते हैं लेकिन निर्देशों का पालन नहीं हो पाता। पीड़ित को राहत मिली या नहीं ? इस सवाल पर समीक्षा कायदे से नहीं हो रही।
विज्ञापन

बीसलपुर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जे से जुड़े ऐसे दो मामले आए जिसमें पीड़ितों ने कहा कि वे शिकायत तो बार बार कर रहे हैं लेकिन अवैध कब्जा अब तक नहीं हट सका है। जब इस विषय में एसडीएम से बातचीत की गई तो उन्होंने यह कहकर बचाव किया कि वह तो हाल में ही आए हैं। पुराने प्रकरण हैं पर अब निस्तारित कराएंगे।
बरेली मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार ने शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर आई 24 में से दो समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अपर आयुक्त ने शेष समस्याएं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए संबधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के हवाले कर दी। संचालन एसडीएम रिषीकांत राजवंशी ने किया। समाधान दिवस में अधिकांश विभागों के तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे और एसपी दिनेश कुमार पी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर 29 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। डीएम ने कहा कि शिकायत से संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात करें। मौके पर समस्या का समाधान कराएं। कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे। इस मौके पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता, सीओ लल्लन सिंह, तहसीलदार जनार्दन सिंह, सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें