फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद कमेटी विवाद मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कमेटी को लेकर हंगामा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है। हंगामा करने वाले अन्य लोगों की पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद की कमेटी और मस्जिद परिसर में लगने वाले मंगल बाजार को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने हंगामा किया था। कमेटी के सदस्यों के साथ नोकझोंक की थी। कमेटी भंग होने और मंगल बाजार में अवैध वसूली का आरोप लगाया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मंगल बाजार में कर वसूली करने वाले साजिद बहादर ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने गोल्डी और राज खान को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया था। नजीर अहमद, तनवीर खां को भी आरोपी बनाया गया था। मुकदमा शुक्रवार को ही पंजीकृत हो गया था। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गोल्डी और राज खान को जेल भेज दिया। शहर कोतवाल हरीश वर्धन ने बताया कि गोल्डी और राज खान को जेल भेज दिया है। हंगामे में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें