पीलीभीत के आयुर्वेदिक महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।स्रोत:महावि
पीलीभीत। ललित हरि राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रोफेसर सुदीप सहाय के निर्देशन में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस दौरान रंगोली, सेल्फी, निबंध, औषधीय पौधों से संबंधित प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी कराई गई।
प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद यादव रहे। प्रोफेसर अजय कुमार अग्रवाल, डॉ. संजय कुमार, डाॅ. उमाशंकर शर्मा, डॉ. कृतपाल, डाॅ. दिव्याभ, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. विजेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. योगेश्वर पांडेय का सहयोग रहा। संवाद