फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे राहगीर

Sun, 09 Mar 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किसान चीनी मिल गेट के बाहर किसान के साथ मारपीट के बाद शनिवार रात आठ बजे विवाद बढ़ा। जानकारी पर पीड़ित किसान के साथी एकत्र होने लगे और जाम लगा दिया। आक्रोशित किसान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसको लेकर स्थिति और बिगड़ गई। करीब तीन घंटे तक वाहन सवार फंसे रहे।
विज्ञापन


बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल पर क्षेत्र के सैकड़ों किसान रोज गन्ना लेकर आते हैं। वाहनों की कतार मिल गेट के बाहर तक लग रही है। शनिवार देर रात भी वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। इसमें एक किसान की पिटाई के बाद नाराज उसके साथी आक्रोशित हो गए और वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिया।
किसानों को कहना था कि साथी को बिना वजह पीटा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण अड़े रहे। इसके बाद बात बिगड़ गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पथराव में गन्ना लदे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। हंगामे के बाद करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पीलीभीत, शाहजहांपुर और बिलसंडा रोड पर लगी कतार में फंसे वाहन सवार परेशान होते रहे। कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने सख्ती कर लोगों को खदेड़ा और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें