पीलीभीत। जिले में संक्रामक व मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आज से जिलेभर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, फाइलेरिया व जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग ने जिले में 198 हॉटस्पॉट क्षेत्रों का चयन किया है, जहां विशेष निगरानी व फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव तथा साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।
198 चयनित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित रूप से टीमों को भेजा जाएगा। टीमें जलभराव वाले स्थानों, नालियों, तालाबों व गंदगी वाले इलाकों का निरीक्षण करेंगी। वहीं 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू होगा। इस अभियान के अंतर्गत आशा, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। टीमें बुखार, खांसी, सर्दी, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों के लक्षणों की जानकारी लेंगी तथा जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजेंगी।
000
जिले के कुछ हॉटस्पॉट क्षेत्र जहां मिलते थे केस
जिले में मलेरिया विभाग द्वारा बनाए गए हॉटस्पॉट क्षेत्र जहां पूर्व में मलेरिया, डेंगू आदि के केस मिले है उनमें शहर के काला मंदिर, नखासा, डालचंद, नौगवां पकड़िया, रसिया खानपुर, हेमपुर, ईटगांव सहित 190 अन्य जगह शामिल हैं।