फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़े, वस्तुएं हुईं महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे मूल्य, व्यापारियों पर 42 रुपये का और बढ़ा बोझ, व्यापारियों ने कहा- बढ़ाने पड़ रहे दाम, व्यापार पर पड़ रहा असर
विज्ञापन

पीलीभीत। कॉमर्शियल सिलिंडर पर लगातार बढ़ रही कीमतों से खान-पान की वस्तुएं महंगी होने लगीं। सोमवार को भी करीब 42 रुपये की इजाफा किया गया है। व्यापारियों का कहना है कि सिलिंडर पर बढ़ रहे दामों से लगातार उनकी ग्राहकी पर भी असर पड़ रहा है।
जिले में करीब 670 उपभोक्ता कॉमर्शियल सिलिंडर का प्रयोग कर रहे हैं। 19 किलो के सिलिंडर की कीमत करीब 2080 रुपये थी, लेकिन मई माह में करीब 993 रुपये की कीमत बढ़ा दी गई। इससे सिलिंडर की कीमत करीब 3171 रुपये हो गई। शासन स्तर से बढ़ाई कीमतों का सीधा असर व्यापारियों को पड़ा। ऐसे में कुछ व्यापारियों ने जब खाद्य पदार्थों के मूल्य बढ़ाए, तो ग्राहकी पर असर पड़ने लगा। अब एक बार फिर से करीब 42 रुपये की बढ़त कर दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे में कॉमर्शियल सिलिंडर करीब 3213 रुपये के करीब हो गया है। व्यापारियों का कहना है कॉमर्शियल सिलिंडर के प्रयोग से उनको काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में वह अब बिजली चलित भट्ठी या फिर कोयले की भट्ठी का प्रयोग कर रहे हैं। संवाद

-

इन चीजों पर व्यापारियों ने बढ़ा दिए दाम
मिठाई की दुकानों पर तैयार होने वाले अधिकांश खाद्य पदार्थों में 10-20 रुपये का अंतर आ गया है। इसमें देसी घी की निर्मित मिठाई 440 की जगह पांच सौ रुपये में बेची जा रही है। जलेबी 100 की जगह 140 रुपये की बेची जा रही है। इसके साथ ही दुकानों पर तैयार होने वाली नमकीन 160 से 200 के करीब पहुंच गई है। वहीं, समोसा सात की जगह आठ रुपये का हो गया है।


कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। ऐसे में अधिकांश खाद्य पदार्थों के मूल्यों को बढ़ाया है। इससे ग्राहकी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

- सुमित, व्यापारी।



कॉमर्शियल सिलिंडर का प्रयोग अब छोटे व्यापारी की पहुंच से बाहर हो गया है। क्योंकि महंगा सामान होने पर ग्राहक उनसे खरीद नहीं रहे हैं। सस्ते में बेचने पर उनका औसत बिगड़ रहा है।
- गौरव यादव, व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें