फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने ट्रिपल राइडर्स को सिखाया सबक

Fri, 01 Jul 2016 10:46 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दुपहिया वाहन चालकों से नियमों का पालन कराने के लिए शुक्रवार को सीओ सिटी ने खुद कमान संभाली। देर शाम गौहनिया चौराहे पर पुलिस बल के साथ उन्होंने चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट और बाइक पर तीन लोग बैठे मिलने पर ताबड़तोड़ चालान किए। दुबारा नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन सीज करने की चेतावनी दी गई।
ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीओ सिटी निर्मल विष्ट ने दुपहिया वाहनों की चेकिंग की। गौहनिया चौराहा पर टीएसआई मनोज बिरला और ठेका चौकी प्रभारी रनजीत सिंह के साथ वाहनों खासतौर से दुपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात चेक किए। ज्यादातर बाइक सवार बिना हेलमेट के मिले। इस पर सीओ ने नाराजगी जताई और बाइक के चालान कराए। तीन सवारी मिलने पर सख्ती से कसा गया। पहले तो नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई फिर चालान किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को देख लगा लिया हेलमेट
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने देखा की गांधी स्टेडियम रोड की ओर से आ रहा एक बाइक सवार हेलमेट साथ लेकर तो चल रहा है, लेकिन लगाने के बजाय हैंडल पर टांग रखा है। पुलिस के आगे बढ़ते ही उसने हेलमेट लगा लिया। इस पर पुलिस ने उसे जमकर फटकारा। 
विज्ञापन


पुलिस ने रोका तो बढ़ा दी स्पीड
चालान की कार्रवाई से बचने के लिए ट्रिपल राइडर्स ने सिपाही को रुकने का इशारा करते देखा तो बाइक की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि बाद में सिपाही ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें