फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हंगामे के बाद सीएमएस की तबीयत बिगड़ी

Sun, 14 Sep 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नवजात के शव को महिला अस्पताल परिसर से कुत्ते द्वारा खींचकर ले जाने के मामले में शनिवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा करते हुए सीएमएस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके कुछ देर बाद सीएमएस की तबीयत बिगड़ गई। उनको जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। कुछ घंटे के इलाज के बाद उनको आवास पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात जिला महिला अस्पताल गेट के सामने परिसर से नवजात के शव को परिजनों के पास से कुत्ता खींच कर ले गया। मामले में गंभीरता दिखाते हुए डीएम ने भी जिला महिला अस्पताल से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। इधर शनिवार को गुस्साए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंच गए व मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। इस बीच उनकी सीएमएस डॉ. राजेश कुमार से भी झड़प हुई। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट के आने के बाद कहीं जाकर मामला शांत हुआ। वहीं कुछ घंटे बाद सीएमएस डॉ. राजेश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन फानन में उनको आईसीयू वार्ड में जाकर भर्ती कराया गया। देर रात अस्पताल से उनको छुट्टी देते हुए आराम की सलाह दी गई।

वर्जन
डीएम द्वारा एमसीएच विंग प्रकरण में रिपोर्ट तलब की गई है। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली, अब वह स्वस्थ्य हैं, उनको आराम की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें