फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: पीलीभीत में कल प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम योगी, नौ अप्रैल को पीएम मोदी की जनसभा

Mon, 01 Apr 2024 10:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गर्मी के साथ पीलीभीत का सियासी तापमान भी बढ़ गया है। मंगलवार को सीएम योगी प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे। नौ अप्रैल को पीएम मोदी का कार्यक्रम है। वहीं 15 अप्रैल को मायावती बीसलपुर में जनसभा करेंगी। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। दो अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के रामा इंटर कॉलेज परिसर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे तो नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीलीभीत आएंगे। गृहमंत्री अमित शाह के आने का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। 

विज्ञापन


पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के नामांकन से लेकर अब तक कई बड़े नेता जिले के मतदाताओं से मतदान की अपील कर चुके हैं। अब दो अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि छह अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह के आने का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। गृहमंत्री भी यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

15 अप्रैल को बीसलपुर आएंगी मायावती
बसपा उम्मीदवार अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती 15 अप्रैल को बीसलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। बसपा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह गौतम ने बताया कि मायावती का कार्यक्रम मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें