उन्होंने 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले बीर बाल दिवस का जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पीलीभीत का जिक्र करते हुए कहा कि पीलीभीत कृषि और अदभुत कला के रूप में जाना जाता है। किसानों के गन्ना भुगतान और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीलीभीत लोकसभा सीट से उम्मीदवार जितिन प्रसाद और बरेली से उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार को जिताने की अपील की।
... जब पीएम मोदी ने पकड़ा सीएम का हाथ
मंच पर भाषण देने के लिए जब सीएम योगी पीछे से पोडियम की तरफ जाने लगे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया और अपने सामने से जाने लिए इशारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि गंगा गोमती के उद्गम स्थल पीलीभीत में वासंतिक नवरात्र के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का स्वागत है। नवरात्र की सभी को शुभकामनाएं देता हूं।