फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गृह विज्ञान और एमए शिक्षा शास्त्र की कक्षाएं लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए गृह विज्ञान और शिक्षा शास्त्र की कक्षाएं भी इसी सत्र से शुरू होने जा रहीं हैं। विश्वविद्यालय ने इन विषयों के कक्षाओं के संचालन की अनुमति महाविद्यालय को दे दी है।
विज्ञापन


गन्ना कृषक महाविद्यालय में अब तक बीए, बीकॉम, बीएससी कृषि और हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र विषय से एमए की कक्षाएं चल रहीं हैं। महाविद्यालय में गृह विज्ञान और शिक्षा शास्त्र से एमए की कक्षाएं शुरू कराने को लेकर प्राचार्य प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने शासन स्तर पर पत्राचार किया।
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने गृह विज्ञान और शिक्षा शास्त्र में एमए की कक्षाएं संचालित कराए जाने की एनओसी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें