फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हल्दी की रस्म के समय दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पथराव-फायरिंग का भी आरोप, कई घायल

Wed, 14 May 2025 01:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गांव बेहरीखेड़ा में मंगलवार रात दो पक्षों के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग और पथराव भी हुआ। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत शहर से सटे गांव बेहरीखेड़ा में पुराने विवाद को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों में संघर्ष हुआ। हल्दी की रस्म के समय जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव और फायरिंग का भी आरोप है। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के नेतृत्व में फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मामले में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

 
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बेहरीखेड़ा निवासी राकेश की ओर से थाना सुनगढ़ी में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि 13 मई को रात करीब नौ बजे वह लेखराज की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान पूर्व में हुए झगड़े के कारण मुनेश, डालसिंह, रवनीश, गौरव, गगन, कल्लू, सौरभ, टीटू, सतीश, सुनील, राहुल व 20 से 30 अज्ञात लोग एकराय होकर असलहों से लैस होकर आए। आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पथराव किया गया। बचाने आए गुड्डू,अंकित व करतार पर भी आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। मुनेश ने अपनी लाइसेंसी रायफल से फायर किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

यह भी पढ़ें- UP: पतियों को छोड़ दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- पुरुषों से नफरत; हैरान करने वाली है इनकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने लगाया ये आरोप 
दूसरे पक्ष के मोहिनी देवी पत्नी स्वर्गीय राजपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 13 मई को उसके पुत्र सौरभ सिंह की हल्दी की रस्म थी। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। रात करीब आठ बजे पूर्व के झगड़े की रंजिश के कारण मुरारी, गुड़ू, नरेंद्र, करतार सिंह, नरेश, कुंवरपाल, करन, राकेश , दीवान सिंह, वीरेंद्र, राकेश, सोबरन , हरपाल, प्रियांश अपने 20 अज्ञात साथियों के साथ घर के दरवाजे पर आए। आरोपियों ने लाठी, डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। जिसमें टीटू सिंह, मुनीश सिंह व रवनीश, अजीत, सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें