फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी में शुरू हुआ नाव का संचालन

विज्ञापन
शारदा नदी के धनाराघाट पर नाव का संचालन के शुभारंभ पर नाव पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अफसर और अन्य। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी में मंगलवार को नाव का संचालन शुरू करा दिया गया। नाव से नदी पार करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नदी पर इस बार भी दो पैंटून पुल बनेंगे। मंगलवार को पीडल्ब्यूडी के अधिशासी अभियंता उदय नारायण ने जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। छोटी धार पर पैंटून पुल बनवाने को पूजन के साथ इसका शुभारंभ कराया। मगर लंबी धार पर नदी का जलस्तर कम होने पर पैंटून पुल बनाया जाएगा। विभागीय अफसर इसमें एक माह का समय लगने की उम्मीद जता रहे है।
विज्ञापन

तहसील के शारदा पार गांवों में आवागमन को हर साल शारदा नदी पर पैंटून पुल बनता है। पिछले कई सालों से नदी के दो धारों में बंटने पर दो पैंटून पुल बनाए जाते है। इस बार भी नदी की दोनों धारों पर पैंटून पुल बनाए जाएंगे। बारिश में नदी के पुल बहने की आशंका पर 15 जून को पैंटून पुल हटा लिए जाते है। हालांकि पिछले कई सालों से निर्धारित तिथि पर न तो पुल बनकर तैयार हो पा रहा है और समय से पहले ही पुल हटा लिया जाता है। मई माह में नदी के ऊफनाने पर पैंटून पुल बह गया था। करीब दो किलोमीटर दूर जाकर किनारे लगे पुल को बमुश्किल निकाला जा सका था। तब से आवागमन ठप था। विभाग की ओर से नावों का भी संचालन नहीं कराया गया था। नदी का जलस्तर कम होने पर पीडब्ल्यूडी की ओर से मंगलवार को नदी में नाव का संचालन शुरू कराया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उदय नारायण, सहायक अभियंता संतोष पांडेय, जेई मुकेश कुमार ने पैंटून पुल को लेकर निरीक्षण किया। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को नाव का संचालन करा दिया गया। नदी इस बार भी दो धारों में होने पर दो पुल बनाए जाएंगे। छोटा पुल चार पैंटून का जबकि बड़ा पुल 24 पैंटून का बनेगा। छोटे पैंटून पुल को बनाने का काम पूजन के साथ शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें