फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बाजार खुलने से व्यापारियों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अब रविवार को भी बाजार खुलेंगे। शासन से आदेश आने के बाद व्यापारियों में हर्ष है। उनका कहना है कि अब व्यापार और बढ़ेगा। उनकी मांगों पर शासन ने संज्ञान लेकर उनकी मुश्किलें काफी हद तक कम कर दी है। इस बार रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार पड़ रहा है, ऐसे में बंदी के चलते व्यापार काफी मंदा रहता। व्यापारी इसको लेकर रविवार की बंदी खत्म करने की मांग काफी दिनों से कर रहे थे। इधर, फैसले से व्यापार मंडल में भी हर्ष है। उन्होंने प्रदेश सरकार के निर्णय को सराहते हुए आभार जताया है।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन है। ऐसे में साप्ताहिक बंदी रहने से आम आदमी को काफी परेशानी झेलनी पड़ती। जब बाजार अन्य दिनों में खुल रहे हैं तो रविवार को खोलने में कोई दिक्कत नहीं है। प्रदेश सरकार के फैसले सराहनीय है।
- संजय अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
शासन का निर्णय सराहनीय है। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिली है। रक्षाबंधन पर लोगों को भी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। - अनूप अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

रविवार की बंदी खत्म होने से काफी राहत मिली है। इस बार रक्षाबंधन रविवार को पड़ रहा है, अगर दुकान बंदी रहती तो काफी नुकसान होता। - संजीव शर्मा, मिठाई कारोबारी
रविवार को बाजार खुलने के निर्णय से काफी खुशी मिली है। काफी समय से व्यापारी बाजार खोलने की मांग कर रहे थे। इससे व्यापार बढ़ेगा। - आशीष अग्रवाल, क्रॉकरी कारोबारी
बाजार खुलने का निर्णय से सभी व्यापारियों में खुशी है। इससे उनके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आमजन को भी इसका लाभ मिलेगा। - रचित अग्रवाल, इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी
शासन ने एक बेहतर निर्णय लिया है। कोरोना में हुए नुकसान की भरपाई तो नहीं हो सकती है, लेकिन अब आने वाले त्योहार और सीजन में कारोबार में ठीक हो जाएगा। - जॉय मैनी, कपड़ा कारोबारी
रविवार को बाजार खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि सभी को कोविड नियमों का पालन हर हाल में करना होगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें