फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दंपती, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खेत पर घास काट रहे दंपती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से मची चीख पुकार के बाद खेत में पहले से घास काट रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइन बंद कराने के बाद दंपती को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसी महिला को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फिलहाल परिवार की ओर से किसी तरह कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बरहा निवासी नन्हीं देवी ने बताया कि वह रविवार सुबह नौ बजे अपने 45 वर्षीय पति लक्ष्मी प्रसाद के साथ सड़ा पुलिस चौकी के समीप एक खेत में घास काटने के लिए गई थीं। वहां कुछ अन्य मजदूर भी पहले से घास काट रहे थे। तभी अचानक खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में लगे कंटीले तारों पर गिर पड़ा। घास कटाते वक्त दोनों उस तार की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद चीख पुकार सुनकर मौके पर अन्य लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने लाइन बंद कराने के बाद दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद लक्ष्मी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी को मौके पर भेजा गया था। हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें