फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, मानक के अनुरूप काम कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे कैबिनेट व प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय तीन ब्लॉकों में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सरकार चलाई जा रहीं योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप पूरा कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहले दिन प्रभारी मंत्री ने मरौरी, ललौरीखेडा, अमरिया ब्लॉक में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, निशुल्क राशन वितरण, विद्युत पूर्ति, कोविड टीकाकरण, स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं, पशु टीकाकरण, मनरेगा, सामूहिक विवाह, पौधरोपण, जल संरक्षण, मिशन कायाकल्प, सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत भवन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को समय से पूर्ण कराना आप सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि योजना के अंतर्गत बडे़-बडे़ तालाबों का सौंदर्यीकरण का कार्य बड़े स्तर पर कराया जाए। इससे अधिक से अधिक श्रमिकों को काम मिल सके। तालाबों के किनारे मनरेगा के माध्यम से पौधरोपण का कार्य कराने के निर्देश दिए। सार्वजनिक शौचालय को लेकर मंत्री ने कहा कि जो शौचालय संचालित नही है स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित कराने के निर्देश दिए। पंचायत के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने को कहा। मिशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान बीएसए ने बताया कि मरौरी ब्लॉक प्रदेश का प्रथम ब्लाक है जो कायाकल्प के समस्त मानकों से सभी विद्यालयों को पूरा किया जा चुका है। ललौरीखेडा विकासखंड में 20 मानक अवशेष है जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने सभी कार्य मानक के अनुरूप कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप, डीएम पुलकित खरे, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
्बसपा नेता खुद को राजनीति में जिंदा रखने के लिए कर रहीं ब्राह्मण सम्मेलन
जनपद में तीन दिवसीय दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मरौरी ब्लॉक में बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में बसपा सुप्रीमो का नाम लिए बना जमकर निशाना साधा। कहा - बसपा नेता की कलई खुल चुकी है। दलित समाज के लोग साथ छोड़ने लगे है। इसलिए राजनीति में खुद को जिंदा रखने के लिए बसपा ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है।
विज्ञापन

कैबिनेट व प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है, तो वह मान चुकी है कि दलित समाज बसपा का साथ छोड़ चुके है। बसपा की नेता की कलई पूरी तहर खुल गई है। इस लिए बसपा के कार्यकर्ताओं ने उनको छोड़ दिया है। यही कारण है कि वह राजनीति में जिंदा रखने के लिए वह ब्राह्मण सम्मेलन कर रहीं हैं। मगर इस सम्मेलन में भी कामयाब नहीं हो पाएंगी। शायद उन्हें यह नहीं पता की इस देश का ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवी, पढ़ा लिखा और समझदार है। वह देश की दशा और दिशा तय करता है। जो खुद देश की दिशा और दशा तय करता है वह बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन के झांसे में आने वाला नहीं है। कब और क्या निर्णय लेना है वह खुद माहिर और मास्टर है। बसपा यह दिखावा कर रहीं है, नौटंकी, ड्रामा कर रहीं है। बसपा का कोई ड्रामा काम नहीं करने वाला है। कहा कि भाजपा सरकार में सभी को सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें